फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Jal Sansthan-Jal Nigam employees took out protest rally in Collectorate

Champawat News: जल संस्थान-जल निगम कर्मियों ने कलक्ट्रेट में निकाली आक्रोश रैली

Thu, 25 Jan 2024 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 25 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Jal Sansthan-Jal Nigam employees took out protest rally in Collectorate
चंपावत। पेयजल और सीवरेज योजना के निर्माण और रखरखाव का कार्य बाहरी एजेंसियों से कराए जाने के विरोध में जल निगम और संस्थान कर्मचारियों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। कर्मियों ने इसे उत्तराखंड पेयजल निगम और जल संस्थान को खत्म करने की साजिश बताया। आक्रोशित कर्मचारियों ने जल्द निर्णय वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जल निगम और जल संस्थान के कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में जजी कार्यालय से लेकर डीएम कार्यालय तक रैली निकाली। कर्मियों ने कहा कि शासन ने पेयजल योजना के निर्माण और रखरखाव का कार्य बाहरी एजेंसियों को दे दिया है। शहरी विकास विभाग प्रदेश में संचालित पेयजल और सीवरेज कार्यों को विभाग से न कराकर यूयूएसडीए के माध्यम से करा रहा है जो गलत है। इसको जल्द वापस नहीं लिया गया तो कर्मचारी उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में नीरज धामी, बृजमोहन जोशी, जगदीश जोशी, राजेंद्र सिंह, शालिनी देव, दीपा मुरारी, कलावती देवी, रुक्मिणी जोशी, हिमांशु ओली, सूर्य प्रताप सिंह, किशोर नाथ, बृजेश वल्दिया, रवींद्र सामंत, मनोज जोशी, सूर्या सिंह, अनिल कुमार, गणेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed