{"_id":"a45f22f462ca9c8d654e105608eda076","slug":"it-is-not-any-strike-back-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बन रही बात, हड़ताल को कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बन रही बात, हड़ताल को कसी कमर
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 03 Jun 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की सफाई का जिम्मा उठाने वाले सफाई कर्मियों को इस साल वेतन के रूप में एक भी रुपया नहीं मिला है। जनवरी से वेतन के बगैर काम कर रहे सफाई कर्मियों का सब्र अब टूटने लगा है। पालिकाध्यक्ष ने सफाई कर्मियों को हड़ताल पर नहीं जाने के लिए मनाने का प्रयास किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। कर्मी पांच जून से हड़ताल पर अडिग है। हड़ताल की वजह से शहर की सफाई प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
चंपावत नगर पालिका के सफाई कर्मी जनवरी से वेतन को तरस रहे हैं। स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने आरोप लगाया कि उनके वेतन को लेकर पालिका बोर्ड और प्रशासन दोनों अनदेखी कर रहे हैं। स्वच्छकों ने कहा कि बृहस्पतिवार तक वेतन नहीं मिलने पर पांच जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। बैठक में संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार, महामंत्री रघुवीर पंवार, नितिन, विपिन, नरेंद्र, आशा, पुष्पा, राधा, सरिता, पूजा, उमेश, रोहित, विपिन, बालकिशन, रामविलास, संजय, अर्जुन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन