फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Issues of drinking water, internal roads and solar fencing dominated

Champawat News: पेयजल, आंतरिक सड़क और सोलर फेंसिंग के मुद्दे छाए

Mon, 06 Oct 2025 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 06 Oct 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Issues of drinking water, internal roads and solar fencing dominated
टनकपुर के पंचायत घर बस्टिया में आयोजित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में समस्याएं उठाते ग्राम
ग्राम पंचायत बस्टिया में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टनकपुर (चंपावत)। ग्राम पंचायत बस्टिया के पंचायत घर परिसर में सोमवार को सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पेयजल, आंतरिक सड़क और सोलर फेंसिंग की समस्या छायी रही।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी केके श्रीवास्तव की अध्यक्षता और ग्राम प्रधान सरोज देवी के संचालन में हुए कार्यक्रम में जल जीवन मिशन योजना से पेयजल समस्या, लोनिवि से आंतरिक इंटरलॉक टाइल्स लगाए जाने, सिंचाई विभाग से नहर सुधारीकरण कराने, नलकूप से सिंचाई गूल, टनकपुर-अस्कोट सीसी मार्ग की मरम्मत की मांग उठाई।
विज्ञापन

इसके अलावा जल संस्थान से खराब हैंडपंप की मरम्मत कराने, कृषि विभाग से मृदा जांच कराने, वन्यजीवों को गांव में घुसने से रोकने के लिए सोलर फेंसिंग लगाने आदि की मांग उठाई। वहां जिपं उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, ज्येष्ठ ब्लाॅक प्रमुख भुवन चंद्र पांडेय, लोनिवि एई लक्ष्मण सिंह सामंत, एएई तनुजा देव, बिजली विभाग एसडीओ मयंक भट्ट, जल संस्थान के केशव चंद, समाजसेवी हरीश लापड़, चंचल सिंह, राजेश रोशन कोहली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-06सीपीटी14पी- टनकपुर के पंचायत घर बस्टिया में आयोजित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में समस्याएं उठाते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed