फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Inter collegiate kabaddi competition

हल्द्वानी ने जीती अंतरमहाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता

Wed, 07 Oct 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Wed, 07 Oct 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन

राजकीय पीजी कॉलेज में चल रही अंतरमहाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता एमबी पीजी कॉलेज हल्द्वानी ने जीती। हल्द्वानी ने पीजी कॉलेज बागेश्वर को 40-25 से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। इससे पूर्व पहले सेमीफाइनल में पीजी कॉलेज बागेश्वर ने रुद्रपुर को, दूसरे सेमीफाइनल में हल्द्वानी ने खटीमा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय ने प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया। एमबी कॉलेज हल्द्वानी के कैप्टन मोहम्मद इमरान को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

विज्ञापन


प्राचार्य प्रो.केकेएस नेगी की अध्यक्षता एवं क्रीड़ा प्रभारी डा.जगदीश चंद्र जोशी के संचालन में हुए  समारोह में विश्वविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डा.नागेंद्र शर्मा ने प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए प्राचार्य समेत महाविद्यालय परिवार की सराहना की। निर्णायक के रूप में बलविंदर सिंह, मनमोहन सिंह बसेड़ा, आनंद ओली, गौरव उपाध्याय, डा.हरिशंकर गहतोड़ी, प्रो.बीपी ओली ने सहयोग किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में मेजबान महाविद्यालय समेत, काशीपुर, रामनगर, अल्मोड़ा, बाजपुर, रुद्रपुर, खटीमा, हल्द्वानी, कपकोट, मनीला, दोसापानी, बागेश्वर की टीमों ने भाग लिया। आयोजन में डा.सीएस जोशी, डा.धर्मेंद्र राठौड़, डा.ऊषा जोशी, डा.धर्मेंद्र तिवारी, डा.तौफिक अहमद, डा.एके द्विवेदी, डा.एसपी सिंह, डा.कमलेश भाकुनी, डा.स्वाति मेलकानी, डा.विमला देवी, डा.सुमन पांडेय, डा.विद्या कुमारी, देवेंद्र राय, लक्ष्मी जोशी ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed