{"_id":"56f6d6764f1c1b2b30f14ddc","slug":"insufficiency-of-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की कमी
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)।
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
पानी की कमी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। ग्राम पंचायत कानीकोट में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है। पेयजल स्रोत में कमी आने और दोषपूर्ण वितरण प्रणाली के चलते पैदा हुए पेयजल संकट के चलते लोगों को दो से तीन किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्टेंड पोस्टों पर पानी भरने के लिए लोगों की सुबह से ही भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत के बिसौला एवं गुल्यौला तोक के 45 परिवार गौती नौला और सेलीगाड़ से पानी ला रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पेयजल योजना के चौकीदार की मनमानी के चलते समस्या पैदा हो रही है। वह योजना के अधिकांश पानी का उपयोग अपनी साग-सब्जी के लिए करता है।
विज्ञापन
इस बीच पान सिंह की अध्यक्षता और खुशाल सिंह के संचालन में हुई बैठक में ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण जल संस्थान के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे। इस दौरान दीवान सिंह, हरीश सिंह, लक्ष्मण सिंह, प्रहलाद सिंह, हयात सिंह, गोधन सिंह, शिवराज सिंह, राम सिंह, उमेद सिंह, धर्म सिंह, उमेद सिंह, बिशनी देवी, पार्वती देवी, चनी देवी थे।
विज्ञापन