फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Instructions for preparing an action plan for hill side safety

Champawat News: हिल साइड सेफ्टी के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

Wed, 08 Oct 2025 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 08 Oct 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Instructions for preparing an action plan for hill side safety
चंपावत। जिला सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। डीएम मनीष कुमार ने एनएच के अधिकारियों को सभी स्थानों पर मलबा रोकने, कलवर्ट निर्माण और हिल साइड सेफ्टी के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अमोड़ी स्थित एनएच से इंटरलॉकिंग टाइल्स हटाकर दो दिन के भीतर सड़क को सुधारने और संतोला क्रॉनिक जोन का जियोलॉजिस्ट की सलाह के अनुरूप ट्रीटमेंट करने के निर्देश दिए। धौन-दयूरी मोटरमार्ग के सुधारीकरण के लिए वन विभाग के एसडीओ को कार्यवाही करने, एनएचएआई को टनकपुर से जगबुड़ा तक मार्ग सुधार और सतह सुदृढ़ीकरण करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने सभी विभागों को सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग को स्कूलों में सड़क सुरक्षा अभियान चलाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को सड़क गुणवत्ता सुधारने, ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहां पर प्रभारी एसपी हरीश वर्मा, एसडीएम चंपावत अनुराग आर्य, लोहाघाट एसडीएम नीतू डांगर, टनकपुर एसडीएम आकाश जोशी, ईई लोनिवि एमसी पलड़िया, हितेश कांडपाल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed