फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Inspection by nepali PM

नेपाली प्रधानमंत्री ने बाढ़ से हुए नुकसान का लिया जायजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Inspection by nepali PM
बनबसा के गढ़ीगोठ से लगी नेपाली गांव चांदनी दोधारा में पहुंचे नेपाली प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउ - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने महाकाली नदी (शारदा) से कंचनपुर जिले में हुई क्षति का जायजा लिया। शुक्रवार वे हेलिकॉप्टर से कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर पहुंचे।
विज्ञापन

महाकाली से हुए भूकटाव का स्थलीय निरीक्षण कर उन्होंने भविष्य के लिए बाढ़ से बचाव की योजनाएं बनाने के निर्देश प्रशासन को दिए। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को उन्होंने भारत सीमा से लगे नेपाली क्षेत्रों का हवाई सर्वे भी किया था।
विज्ञापन

नेपाली प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को कंचनपुर जिला मुख्यालय के चांदनी दोधारा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। नेपाली प्रधानमंत्री के साथ अर्थमंत्री जनार्दन शर्मा, पर्यटन मंत्री प्रेम आले, महेंद्रनगर निवासी पूर्व मंत्री रमेश लेखक, एनपी साउंद, वीर बहादुर बलायर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रधानमंत्री ने डोटी, बझांग, बैतड़ी, डडेलधुरा आदि क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर स्थित भीम दत्त नगर पालिका के वार्ड संख्या नौ, 11, 12, 13 के अलावा चंदनी दोधारा में हुई क्षति भी देखी। महाकाली नदी पर निर्माणाधीन फोरलेन पुल, छह लेन मार्ग पर भूकटाव से हुए नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed