फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Indefinite strike of coal vendors begins for two-point demands

Champawat News: दो सूत्री मांगों को लेकर गल्ला विक्रेताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

Mon, 01 Jan 2024 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 01 Jan 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Indefinite strike of coal vendors begins for two-point demands
चंपावत। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने दो सूत्री मांगों को लेकर जिला मुख्यालय के खाद्यान्न गोदाम के बाहर प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी देते हुए गोदामों से राशन नहीं उठाने का ऐलान किया।
विज्ञापन

सोमवार को गल्ला विक्रेता संगठन के जिलाध्यक्ष भरत राम के नेतृत्व में नए साल के आगाज के साथ सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। गल्ला विक्रेताओं ने खाद्यान्न गोदाम के बाहर प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। विक्रेताओं का कहना है कि वह मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं होने के कारण नए साल के आगाज से उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है तब तक वह हड़ताल पर डटे रहेंगे। सस्ता गला विक्रेताओं का कहना है कि कोरोना काल से लेकर दिसंबर 2023 तक के संपूर्ण लाभांश से भाड़े का भुगतान करने और उचित मानदेय दिए जाने सहित दो सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में हेमचंद्र पांडे, गोविंद बल्लभ जोशी, राजेश जोशी, दीवान सिंह, नवीन राम, मोहन सिंह, चंदन सिंह, भीम सिंह, पूरन सिंह रावत, पुष्कर चंद्र जोशी, विनोद चंद्र उप्रेती, चिंतामणि भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed