फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Inaugural bout wins Stadium A in next cycle

उदघाटन मुकाबला जीत स्टेडिय ए अगले चक्र में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Inaugural bout wins Stadium A in next cycle
खिलाड़ियों से परिचय ले बनबसा चंदनी में फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ करते विधायक कैलाश गहतोड़ी। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। स्व. हरीश सिंह धामी स्मृति प्रीमियर लीग फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच बनबसा स्टेडियम ए ने जीत लिया है। इस मैच में बनबसा स्टेडियम ए ने युवा क्लब फागपुर को 5-1 से पराजित किया।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच में बनबसा स्टेडियम ए की टीम युवा क्लब फागपुर पर सुबह से ही हावी रही। विजेता टीम की ओर से विवेक ने सर्वाधिक दो गोल किए। इस मैच के रेफरी राहुल खनका, लाइनमैन अमन खनका, शुभम ज्याला थे। चंदनी खेल मैदान में आयोजित इस टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक कैलाश गहतोड़ी ने किया। इस मौके पर उन्होंने विजेता टीम के लिए 15 हजार व उपविजेता टीम के लिए साढ़े सात हजार की नकद राशि पुरस्कार के तौर पर देने की घोषणा की। उन्होंने खिलाड़ियों को ट्रेकसूट व स्पोर्ट्स शू भी दिए। प्रतियोगिता के आयोजन में कमेटी अध्यक्ष सुनील चंद, उपाध्यक्ष विनय भंडारी, सचिव राहुल खनका, कोषाध्यक्ष गिरधर शर्मा उर्फ गोलू, सक्रिय सदस्य प्रदीप चंद, गुलशन भंडारी, हेमंत भंडारी, भुवन पंत, अमित बिष्ट, निश्चल ज्याल, वीरेंद्र चंद, अमन खनका, कृष्णा, दीपक भंडारी, किशोर, मनोज चंद, शेखर शर्मा, प्रभात ज्याला आदि ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री दीपक रजवार, मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, जय चंद, महेश मुरारी, शत्रुघ्न कोठारी, ग्रामप्रधान अनिल प्रसाद, उपप्रधान सत्येंद्र भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed