{"_id":"968df4b254ede26dcd95fa9b2d134e02","slug":"in-the-first-race-caterpillar-gtwal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा में कमला घटवाल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा में कमला घटवाल अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 28 Nov 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के तत्वावधान में तीन दिनी राजीव गांधी ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी जेएस राठौर ने प्रतियोगिता का आगाज किया और मार्चपास्ट की सलामी ली। गत वर्ष की विजेता सोनम ने मशाल के साथ दौड़ लगाई। पहले दिन शनिवार को अंडर-16 बालिकाओं की प्रतियोगिता शुरू हुई। फर्राटा में कमला घटवाल विजयी रहीं, जबकि ज्योति नाथ दूसरे और प्रिया राना तीसरे नंबर पर रहीं।
विज्ञापन
200 मीटर में रेखा, बीणा, कविता, 400 मीटर में सीमा शर्मा, आरती, रेखा, 800 मीटर में सोनू बिष्ट, रेनु, आरती बिनवाल, 1500 मीटर में किरन बिष्ट, पूजा बिष्ट, कविता कठायत, लंबी कूद में कमला घटवाल, सरस्वती, प्रिया राणा, ऊंची कूद में ज्योति नाथ, कविता बिष्ट, सरस्वती राणा, गोला फेंक में सोनम, निर्मला बिष्ट, नंदू अधिकारी, चक्का फेंक में सोनम, मनीषा बिष्ट और नंदू अधिकारी पहले तीन स्थान पर रहे। कबड्डी में चंपावत विकासखंड को हराकर बाराकोट चैंपियन बना।
विज्ञापन
राजेश चौबे के संचालन में हुए उद्घाटन कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी आरएस धामी, युवा कल्याण अधिकारी एचसी जोशी, ब्लॉक आर्गनाइजर बीएस रावत, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र गहतोड़ी आदि मौजूद थे। खेल प्रतियोगिताओं के संचालन में महेंद्र बोहरा, प्रदीप बोहरा, चंदन अधिकारी, अमित वर्मा, जितेंद्र राय, प्रकाश आदि निर्णायक थे। इस दौरान जसवंत खड़ायत, नंदकिशोर जोशी, बीएस रावत, अश्वनी कुमार, विक्की, नवीन साह, महेंद्र, प्रकाश, मनोज, हीरा, मुन्ना, ओमप्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
खिलाड़ियों पर भारी पड़ी औपचारिकता
तीन दिनी ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हुई। जिले के चारों विकासखंडों से 200 से अधिक खिलाड़ी इसमें शामिल थे, लेकिन पहले दिन इन खिलाड़ियों को भी दिक्कतें उठानी पड़ी। प्रतियोगिता के शुभारंभ में काफी विलंब रहा। पूर्वान्ह 11 बजे उद्घाटन के बाद खेल प्रतियोगिताएं शुरू होनी थी, मगर मुख्य अतिथि के देर से पहुंचने के चलते उद्घाटन कार्यक्रम करीब दो घंटे विलंब से हुआ। इस दौरान बालिकाओं को भी इंतजार करना पड़ा। उधर, युवा कल्याण विभाग का कहना है कि मुख्य अतिथि विधायक हेमेश खर्कवाल को अचानक हल्द्वानी जाना पड़ा। इस वजह से उद्घाटन कार्यक्रम में देरी हुई।