फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   In the absence of a road the elderly man was tied to a pole and taken to the hospital in champawat

दर्द: सड़क न होने पर बुजुर्ग को डंडे से बांधकर अस्पताल पहुंचाया, 8 किमी...3 घंटे का सफर, पैर में लकड़ी चुभी थी

Sat, 22 Aug 2026 12:29 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: Heera Updated Sat, 22 Aug 2026 12:29 PM IST
सार

चंपावत के बकोड़ा गांव के बुजुर्ग दीवान सिंह को खेत में पैर में लकड़ी चुभने के पांच दिन बाद ग्रामीणों ने डंडे में बांधकर आठ किमी का पैदल सफर तीन घंटे में तय कर टनकपुर अस्पताल पहुंचाया, क्योंकि गांव तक सड़क नहीं है।

विज्ञापन
In the absence of a road the elderly man was tied to a pole and taken to the hospital in champawat
सड़क न होने पर बुजुर्ग को डंडे से बांधकर अस्पताल पहुंचाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत जिले के ग्राम पंचायत बकोड़ा के मोस्टा निवासी चोटिल दीवान सिंह को पांच दिन बाद ग्रामीण डंडे के सहारे अस्पताल तक ले गए। ग्रामीणों को आठ किमी का सफर तय करने में करीब तीन घंटे का समय लगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पांच दिन पूर्व दीवान सिंह अपने खेतों में हल जोत रहे थे। इस दौरान अचानक उनके पैर में लकड़ी चुभ गई। घाव ठीक नहीं होने के कारण उन्हें शनिवार को डंडे में बांधकर चार युवाओं ने सीम तक पहुंचाया। इसके बाद टैक्सी से टनकपुर उप जिला अस्पताल ले गए। जहां बुजुर्ग का इलाज किया गया। सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीण बीमारों, घायलों को इसी तरह अस्पताल तक पहुंचाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed