फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Improvement work started on the Dhoni-Sealing motor road of Lohaghat block.

Champawat News: लोहाघाट ब्लाॅक के धौनी-सीलिंग मोटर मार्ग में सुधारीकरण कार्य शुरू

Fri, 03 Oct 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 03 Oct 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Improvement work started on the Dhoni-Sealing motor road of Lohaghat block.
लोहाघाट ब्लाक के धौनी-सीलिंग मोटर मार्ग में डामरीकरण करते श्रमिक।स्रोत-सूचना विभाग
चंपावत। लोहाघाट ब्लाॅक के धौनी-सीलिंग मोटर मार्ग में 2.41 करोड़ रुपये की लागत से सुधार कार्य किया जा रहा है। सड़क मार्ग का सुधार होने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विकासखंड का मोटर मार्ग के कुछ हिस्से काफी बदहाल स्थिति में थे। ग्रामीणों की ओर से काफी समय से सड़क के मरम्मत की मांग की जा रही थी। अब खस्ताहाल पांच किलोमीटर मार्ग की मरम्मत का कार्य हो रहा है। लोनिवि लोहाघाट के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया कि मोटर मार्ग में कलवर्ट निर्माण, नालियां, पैराफिट आदि आधारभूत कार्य पूरे कर लिए गए हैं। अब मार्ग पर डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। मार्ग पर सुधार कार्य के पूरे होने के बाद क्षेत्रवासियों को यातायात में सुगमता होगी। इससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियां और ग्रामीण संपर्क नेटवर्क भी मजबूत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed