फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   illegal vehicle caught in milk transport

दूध के ढुलान में पकड़ा अवैध वाहन

Mon, 20 Jun 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Mon, 20 Jun 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
illegal vehicle caught in milk transport
दूध के ढुलान में पकड़ा अवैध वाहन - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। तहसीलदार नीलू चावला ने सोमवार को किमतोली स्थित दुग्ध अवशीतन केंद्र का निरीक्षण कर दूध ढुलान में लगे वाहन की जांच की। इस दौरान दुग्ध संघ अध्यक्ष का वाहन दूध ढुलान करते पकड़ा गया। पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष नवीन सिंह तड़ागी ने डीएम से शिकायत की थी कि किमतोली मार्ग में दुग्ध संघ अध्यक्ष द्वारा अधिकृत वाहन से दूध का ढुलान करने की बजाय अपना वाहन ढुलान में लगाया गया है।

विज्ञापन


इस मामले की जांच डीएम ने लोहाघाट के एसडीएम को सौंपी थी। एसडीएम के तहसीलदार नीलू चावला को जांच सौंपी। जिस पर सोमवार को तहसीलदार ने वाहन की जांच की। तहसीलदार का कहना है कि तड़ागी के आरोप सही पाए गए हैं। इस मार्ग में वाहन यूके03-सीए 0618 से दूध का ढुलान अनधिकृत रूप से किया जा रहा था।
विज्ञापन


यह वाहन वर्तमान अध्यक्ष की पत्नी सुनीता देवी के नाम से रजिस्टर्ड है। तहसीलदार ने इस वाहन से दूध के केन उतारकर दुग्ध संघ के दूसरे अनुबंधित वाहन से भिजवाने की व्यवस्था की। तहसीलदार का कहना है कि उन्होंने दुग्ध संघ अध्यक्ष से कई बार अधिकृत वाहन के कागजात दिखाने को कहा था, लेकिन उनके द्वारा कोई कागज प्रस्तुत नहीं किए गए। दुग्ध संघ के प्रबंधक राजेश मेहता का कहना है कि दुग्ध संघ में राजेश पुनेठा के नाम से वाहन अनुबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन खराब होने या विशेष परिस्थितियों में दूसरे वाहन से काम लिया जा सकता है, लेकिन उसे संचालित करने की स्वीकृति लेनी पड़ती है। स्वीकृति लेने के बारे में जांच की जा रही है। इस दौरान दुग्ध संघ के सहायक प्रबंधक एसएस बोहरा, कानूनगो चंद्र प्रकाश, राजस्व उप निरीक्षक जगदीश राम, रवि गोर्खा, मोहन चौबे आदि थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed