फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ignoring the government gall sellers, the government will have to bear the burden

सरकारी गल्ला विक्रेताओं की अनदेखी सरकार को पड़ेगी भारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ignoring the government gall sellers, the government will have to bear the burden
चंपावत में धरना देते सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट। मानदेय की मांग के लिए सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं का रुख सख्त हो रहा है। संगठन ने गांधी जयंती के बावजूद चंपावत और लोहाघाट में दो अक्तूबर को धरना दिया। गल्ला विक्रेताओं ने दो टूक एलान कर दिया कि किसी भी रूप में 30 हजार रुपये मासिक मानदेय मंजूर किए बगैर गल्ले की दुकानों का संचालन नहीं करेंगे। खाद्यान्न उठान नहीं किए जाने से अक्तूबर में राशन वितरण और अन्न उत्सव कार्यक्रम पर अड़चन आने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

गल्ला विक्रेताओं का कहना है कि वह मुश्किल हालातों में खाद्यान्न वितरण कर रहे हैं, लेकिन उनकी वाजिब मांगों की सरकार अनसुनी कर रही है। इन हालातों में दुकानों का संचालन करना असंभव है। कहा कि गल्ला विक्रेताओं की अनदेखी सरकार को भारी पड़ेगी। चंपावत में दीवान सिंह, नित्यानंद, पूरन सिंह रावत, माधो सिंह, पुष्कर जोशी, मोहन सिंह, बालादत्त जोशी, पंकज साह, नंदन सिंह, डिकरदेव जोशी, भैरव सिंह, गोविंद बल्लभ आदि ने धरना दिया। वहीं लोहाघाट में जिलाध्यक्ष प्रकाश बोहरा के नेतृत्व में सुरेश जोशी, सरिता अधिकारी, राजीव मुरारी, हरीश चतुर्वेदी, चंद्रमोहन जोशी, तेज सिंह फर्त्याल, भरत राम, रमेश ढेक, राजू फर्त्याल आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed