{"_id":"6849b80b15fb1b206008cbca","slug":"ig-anant-shankar-takwale-took-over-banbasa-police-station-champawat-news-c-229-1-alm1003-125094-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: आईजी अनंत शंकर ताकवाले ने बनबसा थाने को लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: आईजी अनंत शंकर ताकवाले ने बनबसा थाने को लिया गोद
Wed, 11 Jun 2025 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 11 Jun 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
बनबसा में थाना भवन की भूमि के निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते आईजी अनंत शंकर ताकवाले। स्रोत : पु
बनबसा (चंपावत)। बनबसा थाने को गोद लेने के बाद पहली बार आईजी अनंत शंकर ताकवाले ने थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए और उनके सुझाव भी लिए। उन्होंने बाॅर्डर, शारदा बैराज पुलिस चौकी, धनुषपुल स्थित नई पुलिस चौकी के अलावा नए थाना भवन की जगह भी देखी।
सीएम पुष्कर सिंह धामी के विजन के तहत राज्य पुलिस व्यवस्था को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने, उच्चीकरण करने और आदर्श थाने के रूप में विकसित करने के उद्देश्य को लेकर पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) अनंत शंकर ताकवाले ने बनबसा थाने को गोद लिया है। आईजी ने थाने के उच्चीकरण और कर्मचारियों के कल्याण आदि संबंध में सुझाव भी लिए। इसमें स्मार्ट बैरक निर्माण, आवासों की संख्या बढ़ाने, मनोरंजन और स्वास्थ्य संबंधी इंडोर खेलों का प्लेटफार्म तैयार करने, मैस में साप्ताहिक रूप से पौष्टिक पर्वतीय व्यंजन शामिल किए जाने का सुझाव दिया गया।
इसके अलावा कर्मियों के बच्चों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पुस्तकालय, ई-पुस्तकालय बनाने की मांग रखी गई। आईजी ने वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर प्लांट, ध्वनि अवशोषित करने वाले पौधे लगाने, थाना और आवासीय परिसर को रूफ सेट से कवर करने और नेपाल बाॅर्डर होने के कारण इन्फ्रारेड कैमरे लगाने के निर्देश दिए।