फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   If women become self-reliant then the country will be strong.

Champawat News: महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर तो देश होगा मजबूत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
If women become self-reliant then the country will be strong.
चंपावत। आज के दौर में सरकार एक तरफ महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की बात कर रही है, लेकिन महिलाओं को समान अधिकार दिए बगैर यह संभव नहीं होगा। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना होगा। जब महिलाएं मजबूत होंगी तो राज्य और देश मजबूत होगा। यह बात तहसील परिसर सभागार में आयोजित अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम में महिलाओं ने कही।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसील सभागार में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आंगनबाड़ी संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष विमला पनेरू ने कहा कि आज के दौर में एक तरफ महिलाओं को हर सुविधा देने की बात की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ आज भी महिलाओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उनके साथ लगातार समाज में अत्याचार हो रहा है। कड़े कानून होने के बाद भी महिलाएं डरी और सहमी हैं। आज के दौर में भी लोग बेटियों और बेटों में भेदभाव कर समाज में खाई पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा हर दिन महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा, दुराचार समेत कई घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। लाख प्रयासों के बाद भी महिलाओं के साथ घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों को निरंतर चलाने से समाज में जागरूकता आएगी। हेमा जोशी ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन का यह कार्यक्रम समाज में जागरूकता फैलाने का काम करेगा। यहां द्रोपदी देवी, हेमा जोशी, दीप ज्योति, कमला देवी, तुलसी सेठी, शशिप्रभा, लक्ष्मी जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed