{"_id":"575324534f1c1bf645108b0f","slug":"identify-the-dead-body-of-a-woman-found-in-sharda","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा में मिली महिला की लाश की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा में मिली महिला की लाश की शिनाख्त
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
नदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। शारदा बैराज में दो दिन पहले मिली महिला की लाश की शिनाख्त हो गई है। मृतक नेपाल की निवासी थी, शिनाख्त के बाद पुलिस ने लाश परिजनों को सौंप दी है। बैराज गेट के पास शारदा में दो दिन पहले एक महिला का शव उतराता मिला था।
विज्ञापन
पुलिस उप निरीक्षक अनुराग सिंह यादव ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया था। कोतवाल वीसी शर्मा ने बताया कि मृतक महिला की पहचान तिलाचौड़ा जिमुवा नेपाल निवासी कांति देवी पत्नी दुर्गा बिष्ट के रूप में हुई है। वह चार दिन पहले घर से लापता हो गई थी। मृतका की पहचान उसके भतीजे महादेव बिष्ट ने की। कोतवाल ने बताया कि मोर्चरी में रखा मृतका का शव उसके भतीजे के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन