फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   I am crazy about Baba, I have no sorrow

Champawat News: मैं हूं बाबा का दिवाना, मुझे कोई गम नहीं

Sun, 28 May 2023 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 28 May 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
I am crazy about Baba, I have no sorrow
लोहाघाट में उर्स के समापन मौके पर कव्वाली करते लोग। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल हजरत कालू सैयद बाबा की मजार पर उर्स कुल शरीफ के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान देर शाम तक पिथौरागढ़ के कव्वालों ने बाबा की शान पर बेहतरीन कलाम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

रविवार को वक्फ बोर्ड के सदर और मुतवल्ली बाबा हसमत की मौजूदगी में कालू सैयद बाबा की मजार पर उर्स का समापन हुआ। इससे पूर्व शनिवार रात को पिथौरागढ़ के कव्वाल सलमान कादरी की टीम ने दमादम मस्त कलंदर, अली दा पहला नंबर... मैं हूं बाबा का दिवाना, मुझे कोई गम नहीं.....भर दे झोली मेरी या मोहम्मद, लौट के मैं न जाऊंगा खाली... आदि कई कलाम पेश किए। उर्स में लोहाघाट, चंपावत, जौलजीबी, पिथौरागढ़, धारचूला, टनकपुर, खटीमा, पीलीभीत आदि जगह से जायरीन पहुंचे थे। बाबा हसमत ने बताया कि कालू सैयद बाबा की मजार पर लगने वाले सालाना उर्स में हर वर्ग के लोग सहयोग करते आए हैं। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, योगेश चतुर्वेदी, बल्लू माहरा, जावेद यारखां, नाजिश हुसैन, जहीर कुरैशी, जहीर, नजर सिद्दीकी, जावेद जौली, चुन्ने कुरैशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed