{"_id":"662e8738dcbb600c3009e484","slug":"huge-fire-in-pati-forests-champawat-news-c-230-1-shld1024-112714-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पाटी के जंगलों में भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पाटी के जंगलों में भीषण आग
Sun, 28 Apr 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 28 Apr 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
पाटी क्षेत्र के तोली धार के जंगल में लगी आग। संवाद
चंपावत/पाटी। जिला मुख्यालय से लगे क्रांतेश्वर के जंगलों में आग से क्षेत्र में धुंआ ही धुंआ फैला है। क्षेत्र में लगातार लग रही आग के कारण वन संपदा को काफी नुकसान हो रहा है। शरारती तत्वों ने जंगल में आग लगा दी जो धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र में फैल गई। इधर कोट अमोड़ी के जंगलों में लगी आग के कारण दिनभर धुंआ निकलता रहा। क्षेत्र के लोगों के लिए सांस लेना भी मुश्किल हो गया। पाटी क्षेत्र के तोली धार और जौलामेल के जंगल में शनिवार को आग लग गई। देर शाम लगी आग ने भीषण रूप ले लिया। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मी भी आग नहीं बुझा सके। कुछ देर में कई हेक्टेयर जंगल में आग पूरी तरह फैल गई। इससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। संवाद
बूम रेंज में टीआरसी के पास और बस्तिया के जंगल में धधकी आग
टनकपुर (चंपावत)। बूम रेंज में पूर्णागिरि क्षेत्र के अंतर्गत भैरव मंदिर टैक्सी स्टैंड के पास जंगल में आग लग गई। आग फैलने और टैक्सी स्टैंड पर खड़े वाहनों में आग लगने की आशंका से अफरातफरी मच गई। वन कर्मी और पुजारी की त्वरित कार्रवाई से मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग का काबू पाया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं बूम रेंज के ही बस्तिया के पास दोपहर के समय आग लग गई जिसे वन कर्मी बुझाने में जुटे रहे। संवाद
आग में झुलसकर ग्रामीण की मौत
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पड़ोसी देश नेपाल के डडेलधुरा में जंगल में लगी आग की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। डडेलधुरा के नवदुर्गा गांव पालिका- 03 के चंद्रे चुनारा (62) अपने खेतों में घेराबंदी करने के लिए जंगल में झाड़ियां लेने गए थे। उसी स्थान पर एक ग्रामीण ने अपने जंगल में आग लगाई थी। चंद्रे चुनारा फिसलकर कर आग में गिर गए और झुलसने से उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
जंगल की आग से एनएच पर लगी सुरक्षा मैट जली
लोहाघाट (चंपावत)। जंगल की आग से मरोड़ाखान-बाराकोट मार्ग पर बंतोली के पास एनएच की सुरक्षा मैट आग की चपेट में आ गई। इससे कार्यदायी संस्था को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आरजीबीइएल के लाइजनिंग ऑफिसर गिरीश ढेक ने बताया कि शनिवार शाम को मरोड़ाखान बाराकोट मार्ग पर बंतोली के पास एनएच में जंगलों की आग लग गई। इससे एनएच पर दीवार पर लगी 60 मीटर लंबी और 50 मीटर ऊंची प्रोटेक्शन मैट जलकर नष्ट हो गई। लाइजनिंग ऑफिसर गिरीश ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में प्रोटेक्शन मैट जलकर राख हो गई। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना एनएच विभाग और वन विभाग को दे दी है। संवाद