{"_id":"60c10f3c8ebc3e81763f3429","slug":"huge-crowd-gathered-in-photo-state-stationery-and-liquor-shops-champawat-news-hld427168439","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो स्टेट, स्टेशनरी और शराब की दुकानों में उमड़ी भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो स्टेट, स्टेशनरी और शराब की दुकानों में उमड़ी भारी भीड़
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। जिला मुख्यालय में बुधवार को कोविड कर्फ्यू में छूट मिलने के बाद फोटो स्टेट, स्टेशनरी और शराब आदि की दुकानों में ख़ासी भीड़ देखने को मिली। अधिकांश व्यापारी अब पूरे दिन बाजार को खोलने के हिमायती दिखे। शराब की दुकानों में सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं किया गया।
लोहाघाट में बुधवार को अधिकांश दुकानें खोलने की छूट दिए जाने के बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली। दुकानें खुलने से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों के आने से बाजार में काफी चहल पहल रही। लोगों की भीड़ के चलते सामाजिक दूरी की भी धज्जियां उड़ी। सुबह से ही दुकानें सजने लग गई थी। व्यापारियों और ग्राहकों के चेहरों में खुशी देखी गई। सुबह नौ बजे बाद से बाजार में लोगों के आने का क्रम शुरू हो गया था। बाजार में वाहनों की भीड़ के चलते जाम की समस्या भी बनी रही।
टनकपुर में भी बुधवार को इलेक्ट्रानिक्स, हार्डवेयर, कपड़े, कॉस्मेटिक, बर्तन, दर्जी, साइकिल, मोटर पार्ट्स आदि की दुकानें खुलने से सुबह के समय बाजार में खासी रौनक नजर आई। गर्मी के चलते डेढ़ बजे बाद बाजार में सन्नाटा पसर गया। कॉस्मेटिक और मोबाइल की दुकानों में अधिक भीड़ रही। इधर लॉकडाउन में मिली छूट के चलते कई जगहों पर लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का उल्लंघन करते नजर आए। नियमों का पालन कराने के लिए बाजार में तैनात रहने वाली पुलिस भी आज मुख्य बाजार की सड़कों पर नहीं दिखी। अलबत्ता थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने एक बार बाजार का राउंड लेकर स्थिति का जायजा जरूर लिया।