फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hospitals open on a population of five thousand in mountainous areas

Champawat News: पर्वतीय क्षेत्रों में पांच हजार की आबादी पर खुले अस्पताल

Thu, 13 Jul 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 13 Jul 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Hospitals open on a population of five thousand in mountainous areas
चंपावत। देहरादून में 14 से 16 जुलाई तक आयोजित होने वाला राष्ट्रीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर को लेकर भाजपा की ओर से ज्ञापन भेजा गया है। पार्टी के नगर मंडल सचिव जगदीश चंद्र कलौनी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर उत्तराखंड की हर पांच हजार की आबादी पर एक एलोपैथिक डिस्पेंसरी खोलकर उसमें एक डॉक्टर और एक फार्मासिस्ट तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि आईपीएचएस मानकों में प्रत्येक बीस हजार की आबादी पर एक अस्पताल खोलने का मानक रखा गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में बीस हजार की आबादी 50 किमी के दायरे में भी पूरा कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोग सर्दी, जुकाम, बुखार आदि सामान्य रोगों का इलाज भी नहीं करवा पाते है। पत्र में उन्होंने राज्य के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के उपकेंद्रों हेतु सृजित फार्मासिस्ट के पद यथावत रखने, उपकेंद्रों का उच्चीकरण कर उनमें एक चिकित्सक के पद का सृजित करने, प्रत्येक हेल्थ वेलनेस सेंटर उपकेंद्र में दवाई के के लिए फार्मासिस्ट का प्रावधान करने, उपकेंद्रों में फार्मासिस्ट के पद समाप्त न करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed