फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Holi team will have to participate with discipline

Champawat News: होली टीम को अनुशासन के साथ करना होगा प्रतिभाग

Wed, 13 Mar 2024 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 13 Mar 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Holi team will have to participate with discipline
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में होने वाले दो दिनी 12वें होली रंग महोत्सव के आयोजन को लेकर रामलीला कमेटी और होल्यार टीमों की बैठक हुई। बैठक में होली टीमों के मुखियाओं को नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बुधवार को श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि 19 और 20 मार्च को दो दिनी होली रंग महोत्सव होगा। होली का उद्देश्य कुमाऊं की विलुप्त हो रही खड़ी होली का संरक्षण और संवर्धन करना है। तय किया कि होली टीम में कम से कम 40 सदस्य होंगे। सफेद कुर्ता, पायजामा, सफेद टोपी में आना अनिवार्य होगा। होल्यार टीम को अपने वाद्ययंत्र लाने होंगे।
विज्ञापन

टीमों को कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। होली रंग महोत्सव पूर्ण नशा मुक्त रहेगा। नियम विरुद्ध आचरण करने पर उस टीम को आजीवन प्रतिबंधित किया जाएगा। बैठक में कोलीढेक, सुई पऊ, चंपावत बिसज्युला, फोर्ती, पाटन-पाटनी और बिशंग की होली टीम के प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, मुकेश साह, कैलाश बगौली, जगदीश पाटनी, सचिन जोशी, उत्तम, योगेश खर्कवाल, प्रकाश, जगदीश, रमेश, योगेश ओली, पंकज ओली, महेश सुतेड़ी, जीवन गहतोड़ी, अल्का ढेक, रेखा ढेक, कृष्णा देवी, उमा ढेक आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed