फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Holding ears, sitting up and rubbing nose

कान पकड़े, उठक- बैठक की और रगड़नी पड़ी नाक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Holding ears, sitting up and rubbing nose
चंपावत में इस तरह माफी मांगने का वीडियो वायरल हो रहा है। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय के एक बाजार में कुछ युवाओं से माफी के नाम पर कान पकड़कर उठक-बैठक कराने और नाक रगड़ने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो जिला मुख्यालय में कर्नाटक अस्पताल के सामने का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दुकान की तरफ मुंह करके कुछ युवा एक व्यक्ति के कहे अनुसार पहले कान पकड़ते हैं फिर नाक रगड़ रहे हैं। पुलिस की पड़ताल में ज्ञात हुआ कि वीडियो बीते 30 जुलाई का है।
विज्ञापन

29 जुलाई को कर्नाटक अस्पताल के पास मीट व्यवसायी अलताफ कुरैशी और मकान मालिक जनार्दन राय व उनके बेटे योगेश राय के साथ 10 से अधिक युवाओं ने मारपीट कर दी थी। इसमें से दो युवा मीट की दुकान में खरीदारी करने आए थे जिन पर शराब पीकर मारपीट करने और बाद में अपने साथियों को बुलाकर मीट विक्रेता कुरैशी और भवन स्वामी राय के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। संवाद
विज्ञापन

मीट विक्रेता कुरैशी ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया था जिस पर पुलिस ने दो युवाओं को गिरफ्तार भी कर लिया था। पुलिस ने बताया कि मामले में पुलिस ने सात अन्य युवाओं को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की। मारपीट की घटना के अगले दिन 30 जुलाई को जब मारपीट करने वाले युवाओं के परिजनों को उनकी करतूत का पता चला तो वे भवन स्वामी जनार्दन राय से माफी मांगने पहुंचे और अपने बेटों को भी माफी मांगने के लिए भेजा। इन्हीं लड़कों में से एक के रिश्तेदार ने इस तरह माफी मंगवाई जिसका वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत में माफी मांगने को लेकर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो का परीक्षण करवा कर जरूरी होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- देवेंद्र पींचा, एसपी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed