{"_id":"6575f69aa68f0b3d2307b957","slug":"hindranceif-we-get-the-bus-we-will-go-champawat-news-c-229-1-shld1009-3909-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अड़चन... बस मिलेंगी तो चलेंगी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अड़चन... बस मिलेंगी तो चलेंगी!
Sun, 10 Dec 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नौ मार्गों पर रोडवेज की बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन के इन निर्देशों का क्रियान्वयन अभी आसान नहीं है। इसकी वजह रोडवेज के पास बस की कमी है। निगम मुख्यालय से 30 नई बस की मांग की गई है। नई बस मिलने से पहले बस सेवा का संचालन शुरू नहीं हो सकेगा।
टनकपुर क्षेत्र में रोडवेज के तीन डिपो टनकपुर, लोहाघाट और पिथौरागढ़ हैं, लेकिन पहाड़ के दोनों डिपो के पास महज 80 बस हैं। जबकि जिले के सबसे बड़े डिपो टनकपुर में 55 बस के अलावा 20 अनुबंधित बस से काम चल रहा है।
इन मार्गों पर प्रस्तावित है बस का संचालन:
चंपावत से टनकपुर, लोहाघाट-चंपावत-मंच-तामली, चंपावत-लोहाघाट, लोहाघाट-बाराकोट-पाटी-चंपावत, लोहाघाट-पंचेश्वर, रीठासाहिब-चंपावत, चंपावत-पिथौरागढ़, लोहाघाट-देवीधुरा-हल्द्वानी और लोहाघाट-बाराकोट-सिमलखेत-भनौली-अल्मोड़ा-रानीखेत।
विज्ञापन
कोट
चंपावत जिले के आंतरिक मार्गों सहित अन्य रूट पर नई बस सेवा के संचालन के जिला प्रशासन ने निर्देश दिए हैं। इन मार्गों पर बस के संचालन के लिए लोहाघाट डिपो के लिए 34 और 27 सीट वाली 15 बस की मांग की गई है। इसके अलावा पिथौरागढ़ के लिए भी 15 नई बस का निगम मुख्यालय से आग्रह किया गया है। नई बस मिलने के बाद इन मार्गों पर सेवा शुरू की जाएगी।
पवन मेहरा, महाप्रबंधक, रोडवेज,