फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Himvir will conquer 19 thousand 740 fit tall unnamed peak

19 हजार 740 फिट ऊंची बेनाम चोटी को फतह करेंगे हिमवीर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
Himvir will conquer 19 thousand 740 fit tall unnamed peak
लोहाघाट आईटीबीपी में पर्वतारोहण दल के लीडर को फ्लैग सौंपते उप महानिरीक्षक गिरीश चंद्र उपाध्याय? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियांचौड़ स्थित आईटीबीपी की 36 वीं वाहिनी से हिमवीरों का 31 सदस्यीय दल पर्वतारोहण अभियान (प्रबल) के लिए रवाना हो गया है। हिमवीरों के इस दल को क्षेत्रीय मुख्यालय बरेली से आए उप महानिरीक्षक गिरीश चंद्र उपाध्याय ने अभियान का फ्लैग सौंपने के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आईटीबीपी वाहिनी में मुख्य अतिथि डीआईजी उपाध्याय ने पर्वतारोहण दल में शामिल हिमवीरों से परिचय प्राप्त कर उनकी हौसला अफजाई की। डीआईजी ने बताया कि दल में 16 हिमवीर पर्वतारोहण में और 15 हिमवीर सहायक के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि हिमवीर आदि कैलाश और ब्रह्म पर्वत के बीच में 19 हजार 740 फिट ऊंची बेनाम चोटी को फतह करेंगे। उप सेनानी सुशील कुमार कुकरेती टीम लीडर और अविनाश उप टीम लीडर के रूप में दल का नेतृत्व कर हैं। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य हिमवीरों को शारीरिक रूप से दक्ष करना और भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्थानीय नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना भी है। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी बसंत कुमार नोगल, उपसेनानी डॉ. शैलेंद्र दोरजे, डॉ. मोहित वर्मा, बीरेंदर सिंह, डॉ.विनोद सरवैय्या, सहायक सेनानी जयंत जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed