फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Himalayan darshan will be done from frontier stage town

सीमांत मंच कस्बे से होगा हिमालय दर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Himalayan darshan will be done from frontier stage town
चंपावत के सीमांत मंच से इस तरह होता है हिमालय की वादियों का दीदार। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के सीमांत मंच कस्बे से जल्द ही पर्यटक हिमालय की खूबसूरत वादियों के दर्शन का लुत्फ उठा सकेंगे। पर्यटकों को हिमालय दर्शन के लिए लुभाने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से मंच कस्बे में इको हटों का निर्माण किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से 29.22 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन इको हटों का 90 फीसदी से अधिक कार्य पूरा कर दिया गया है। अब इनका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। साथ ही इनमें बिजली, पानी आदि बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में पर्यटकों की आमद बढ़ाने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग की ओर से नए स्थलों का विकास किया जा रहा है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट के अनुसार एबटमांउट के अलावा सीमांत मंच क्षेत्र में पर्यटकों के ठहरने के लिए इको हटों का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने पर इको हटों का संचालन पीपीपी मोड में किया जाएगा। कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के एएई प्रमोद कुमार वर्मा ने बताया कि मंच में इको हट का 90 फीसदी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अब खिड़की और दरवाजे लगाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

हिमालय की पर्वत श्रंखलाओं के होते हैं दर्शन
चंपावत। सतयुग से अखंड धूनी जलने के लिए विश्व प्रसिद्ध गुरु गोरखनाथ धाम चंपावत जिले के सीमांत मंच कस्बे में ही स्थित है। काफी ऊंचाई पर स्थित होने के कारण गुरु गोरखनाथ धाम और मंच कस्बे से हिमालय की बर्फ आच्छादित चोटियों के दर्शन होते हैं। गुरु गोरखनाथ धाम के दर्शन के लिए प्रतिवर्ष कई श्रद्धालु और पर्यटक यहां पहुंचते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed