फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Himalaya Basket Private Limited will buy briquettes and pallets made from Pirul

Champawat News: हिमालय बास्केट प्राइवेट लिमिटेड खरीदेगा पिरूल से बने ब्रिकेट-पैलेट

Thu, 27 Mar 2025 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 27 Mar 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Himalaya Basket Private Limited will buy briquettes and pallets made from Pirul
चंपावत। जिले के पिरूल ब्रिकेटिंग यूनिट भिंगराडा और हिमालयन बास्केट प्राइवेट लिमिटेड मुड़ियानी के बीच पिरूल से बने ब्रिकेट पैलेट खरीदने का समझौता हो गया है। इसमें अभी दोनों के बीच मूल्यों को लेकर सहमति नहीं हुई है। जल्द ही इसे लेकर एमओयू साइन किया जाना है। पिरूल से बनाए गए ब्रिकेट का पहला ट्रायल सफल रहा है।
विज्ञापन

मुख्यालय के हिमालयन बास्केट प्राइवेट लिमिटेड मुड़ियानी में पिरूल से बने ब्रिकेट-पैलेट का सफल ट्रायल इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ पेट्रोलियम के डॉ. पंकज आर्या की मौजूदगी में हो गया है। इसका एक और दूसरा ट्रायल किया जाएगा। जिले के पिरूल ब्रिकेटिंग यूनिट भिंगराडा में अभी 50 स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन

जंगल में लगने वाली आग पर भी काबू मिल रहा है। जंगल में पड़ा रहने वाला पिरूल लोगों के लिए आय का जरिया बन रहा है। सरकार की इस पहल के लोगों के चेहरे खिल गए हैं। यू कॉस्ट भिंगराड़ा में आईआईपी देहरादून की मदद से ब्रिकेट यूनिट की स्थापना कर दी है। इससे फायर सीजन में जंगलों में आग नहीं लगेगी और लोग अधिक से अधिक संख्या में पिरूल एकत्रीकरण करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
हिमालयन बास्केट प्राइवेट लिमिटेड मुड़ियानी में पिरूल से बने ब्रिकेट-पैलेट का सफल ट्रायल हो गया है। इसमें अभी एक और एक टन की मात्र में दूसरा ट्रायल किया जाएगा। - डॉ. पंकज आर्या, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ पेट्रोलियम, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed