चंपावत में तेज बारिश से खेतों में नमी, पर ओलावृष्टि से कई फसलों पर मार
चंपावत। चंपावत में मंगलवार शाम को एकाएक मूसलाधार बारिश हुई। इसके अलावा लोहाघाट, पाटी, रीठा में छिटपुट ओलावृष्टि भी हुई। इससे लहसुन, आलू, पुलम, खुमानी आदि फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं बारिश से जहां खेतों को नमी मिली है, तो ओलावृष्टि से कई फसलों को नुकसान हुआ है। आड़ू, माल्टा, संतरा, नींबू के फूल गिरने के साथ ही प्याज, लहसुन, पालक, आलू, धनिया की खेती पर ओलों की मार पड़ी। सहायक विकास अधिकारी (उद्यान) भूपेंद्र प्रकाश जोशी का कहना है कि खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है। शिमला मिर्च, टमाटर, बैंगन, लौकी आदि के पौधों को नर्सरी से खेतों में लगाया जा सकता है। वहीं बारिश से लोगों को तपिश से निजात मिली है। (ओलों से लोहाघाट में आड़ू को हुआ नुकसान)