फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   health

नेपाल सीमा पर जायजा लेने आएगी केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की पांच सदस्यीय टीम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
health
नेपाल से लगी टनकपुर सीमा पर स्थापित जांच केंद्र में लोगों कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करते सीएम? - फोटो : TANAKPUR
सीमांत कैलाली जिले के धनगढ़ी मुख्यालय में चीन से लौटे छात्र में कोरोना वायरस जैसे लक्षण मिलने के मामले में छात्र की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने से भारतीय सीमा क्षेत्र में फैली दहशत से राहत मिली है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने जांच केंद्रों का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां निरीक्षण करने आ सकती है।
विज्ञापन

नेपाल के रास्ते वायरस के भारत पहुंचने के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बनबसा और टनकपुर सीमा पर जांच केंद्र स्थापित कर नेपाल से भारत आ रहे लोगों के स्वास्थ्य की जांच शुरू की। इस बीच बीते दिनों सीमा से करीब 75 किमी दूर नेपाल के कैलाली जिला मुख्यालय धनगढ़ी में चीन से लौटे एक छात्र में मिलते-जुलते लक्षण मिलने से खौफ बढ़ गया था। सीमा पर लोगों के स्वास्थ्य की जांच के आदेश जारी हुए। नैनीताल जिले से डॉक्टरों की विशेष टीम तैनात की गई है।
विज्ञापन

रविवार को सीएमओ डॉ. खंडूरी ने बनबसा और टनकपुर जांच केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद नेपाल के सीमांत क्षेत्रों में जाकर वहां के लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया। सीएमओ ने बताया सीमा पर भारतीय स्वास्थ्य विभाग खासा चौकन्ना है, लेकिन नेपाल के सीमांत क्षेत्रों में गंभीरता नहीं है। नेपाल के रास्ते कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की पांच सदस्यीय टीम दो-तीन दिन के अंदर नेपाल सीमा पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed