{"_id":"6843277b33617fae60070eef","slug":"health-news-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1026-124935-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पशुपालकों के पशुओं को नहीं मिलता समय पर इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पशुपालकों के पशुओं को नहीं मिलता समय पर इलाज
Fri, 06 Jun 2025 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
मंच/चंपावत। सीमांत तल्ला देश के कई गांवों के पशुपालकों के पशुओं के लिए इलाज की सुविधा नहीं है। पशु अस्पताल नहीं होने से हरम, रमैला, गगरी, दामतोला, चौड़ी, भूनी, ठूलाकोट, ल्वार्की समेत 15 से अधिक के पशुपालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते लोगों के लिए अपने बीमार पशुओं का इलाज कराना आसान नहीं होता है। पशुपालकों को कई बार छह से 12 किमी दूर मंच पशु अस्पताल जाना पड़ता है। हरम से लगे इन गांवों में अधिकतर लोग गाय, भैंस और बकरी पालन करते हैं। आए दिन पशु बीमार होते रहते हैं। पशुओं का उपचार कराना आसान नहीं होता है। डीसीवीओ डॉ. नंदन प्रसाद आगरी ने कहा कि क्षेत्र का सर्वे करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
हरम में पशु अस्पताल खुलेगा तो सभी गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। बीमार पशुओं का इलाज आसान हो जाएगा।
सूरज सिंह महर, स्थानीय
पशुओं के बीमार होने पर कई बार पशु अस्पताल मंच पहुंचना आसान नहीं होता है। मंच में तैनात चिकित्सक को भी आने में समय लगता है।
लक्ष्मी दत्त शर्मा, स्थानीय।
विज्ञापन
हरम में पशु अस्पताल खुलेगा तो सभी गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। बीमार पशुओं का इलाज आसान हो जाएगा।
सूरज सिंह महर, स्थानीय
पशुओं के बीमार होने पर कई बार पशु अस्पताल मंच पहुंचना आसान नहीं होता है। मंच में तैनात चिकित्सक को भी आने में समय लगता है।
लक्ष्मी दत्त शर्मा, स्थानीय।