{"_id":"68222a0df3fd2e503e073f77","slug":"health-news-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1026-123830-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चार दिन में 120 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चार दिन में 120 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे
Mon, 12 May 2025 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 12 May 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में कान में मवाद के मरीज अधिक आ रहे है। इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले चार दिन में 120 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे हैं।
जिला अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र चौहान ने बताया कि अस्पताल में दिन के 20 से अधिक मरीज कान में मवाद वाले आ रहे हैं। कान के अंदर इंफेक्शन होने और कान में चोट लगने से भी मवाद आता है। पानी या धूल का कान में जाना भी एक कारण होता है। उन्होंने बताया कि कान में इस तरह की समस्या हो तो चिकित्सक को जरूर दिखाएं। कान की समस्या से बचने के लिए ईयर बड्स का उपयोग न करें, कान में पानी जाने से रोकें, समय पर दवा का प्रयोग करें और नहाते समय कान में रूई का प्रयोग करना चाहिए। संवाद