फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Head husband arrested with Nepal made cigarette of four lakhs

चार लाख की नेपाल निर्मित सिगरेट के साथ प्रधान पति गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Head husband arrested with Nepal made cigarette of four lakhs
नेपाली सिगरेट के साथ गिरफ्तार ग्राम प्रधान पति। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने प्रधान पति को चार लाख रुपये की नेपाल निर्मित खुकरी ब्रांड सिगरेट के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद सिगरेट हवा भरे ट्यूब के सहारे सीमा पार नेपाल से तस्करी कर लाई गई थी। जरूरी कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को सामान और कार के साथ कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि उचौलीगोठ में हवा भरे ट्यूब के सहारे नेपाल के सामान की तस्करी की सूचना लगातार मिल रही थी। बृहस्पतिवार की रात मुखबिर ने सूचना दी कि नेपाल से बड़ी मात्रा में तस्करी कर सामान लाया गया है। इस पर पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर छापा मारा और ग्राम प्रधान पति गणेश सिंह सिंह की कार की तलाशी ली। तलाशी में कार से सिगरेट की आठ पेटी यानी 195 डंडे बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद सिगरेट की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी गई है। जरूरी कार्रवाई के बाद आरोपी को बरामद सिगरेट और कार के साथ बनबसा कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed