फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Havan, Yagya and Bhandara were held in Sui on Surya Shashthi.

Champawat News: सुंई में सूर्य षष्ठी पर हवन, यज्ञ और भंडारा हुआ

Thu, 21 Sep 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 21 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Havan, Yagya and Bhandara were held in Sui on Surya Shashthi.
सूर्य षष्ठी के मौके पर सुंइ्र के आदित्य देव मदिर में कलश यात्रा में शामिल महिलाएं व बालिकाएं। स
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के ग्राम सभा सुंई खैसकांडे में सूर्य षष्ठी पर लगे मेले में देव डांगरों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। यहां हवन, यज्ञ भी किया गया। सुंई के आदित्य महादेव मंदिर में सुंई बिशुंग के देव डांगरों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर में सूर्य के साथ भगवान भोले नाथ की विशेष पूजा अर्चना की गई। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सजधज कर गांव के भगवती मंदिर से आदित्य महादेव मंदिर तक कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन

सुबह आदित्य महादेव मंदिर में पंडित केशव पांडेय ने गणेश पूजन, शिव पूजा, जलाभिषेक, हवन, सूर्य पूजा, पीपल वृक्ष की पूजा संपन्न कराई। पंडित मदन कलौनी के नेतृत्व में पहुंची भजन मंडली ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दी। दोपहर बाद आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, श्याम चौबे, मदन पुजारी, ग्राम प्रधान भुवन चौबे, गौरव डुंगरिया सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed