{"_id":"56f020234f1c1bd20cf14d24","slug":"haridwar-kumbh-duty-missing-young","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार कुंभ ड्यूटी से लापता जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार कुंभ ड्यूटी से लापता जवान
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Mon, 21 Mar 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। कुंभ ड्यूटी हरिद्वार से लापता पुलिस के जवान जनकराज का दो माह बाद भी पुलिस पता नहीं लगा सकी है। घर के इकलौते कमाऊ बेटे का पता लगाने की गुहार को लेकर उसके परिजन हरिद्वार के चार चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन पुलिस महकमा मामले को गंभीरता से लेने के बजाय उसे तलाशने की खानापूर्ति कर रही है। क्षेत्र के बसानीगोठ गैंड़ाखाली नंबर 4 में रहने वाले दर्शन राम का लापता बेटा जनकराज बागेश्वर जिले में तैनात था, जिसकी हरिद्वार कुंभ मेले में ड्यूटी लगी थी। जनकराज 17 जनवरी से ड्यूटी से लापता है। उसके परिजन पुलिस प्रशासन से उसे तलाशने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन पुलिस उसे नहीं तलाश सकी है।
विज्ञापन
परिवार में मां-बाप, एक बेरोजगार छोटा भाई, जनकराज की पत्नी, उसका पांच साल का पुत्र है। जनकराज के लापता होने के बाद से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे के मिलने की उम्मीद में परिजन हरिद्वार के चार चक्कर काट चुके हैं। तीन दिन पहले से वे पुलिस अधिकारियों से जनकराज को तलाशने की गुहार लगाकर हरिद्वार से लौटे हैं। जनकराज का पता न चलने से उसके गांव के लोगों में पुलिस महकमे के खिलाफ खासा रोष है। जनकराज के गांव में रहने वाली चंपावत की ब्लॉक प्रमुख पुष्पा सकारी का कहना है कि पुलिस अपने ही जवान का पता नहीं लगा पा रही है। ऐसे में आम जनता पुलिस से क्या उम्मीद कर सकती है। उन्होंने लापता जवान को खोजने की मांग की है।
विज्ञापन