फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Harela festival

हरेला पर्व में 780 हैक्टेयर भूमि पर लगेंगे 10 लाख से अधिक पौधे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Harela festival
चंपावत जिला सभागार में हरेला पर्व की तैयारी बैठक में मौजूद डीएम एसएन पांडेय और अन्य। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले में हरेला पर्व के दिन16 जुलाई को 780 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 10 से 11 लाख विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया जाएगा। जिला सभागार में हरेला पर्व की तैयारी को लेकर हुई बैठक में डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने पौधरोपण के लिए सभी विभागों के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने वन विभाग को चार लाख 11 हजार, खंड विकास अधिकारी पाटी को एक लाख 50 हजार, बीडीओ चंपावत को एक लाख 47 हजार, बीडीओ बाराकोट को 63 हजार, बीडीओ लोहाघाट को 87 हजार, जलागम को 55 हजार, उद्यान विभाग को 50 हजार, कृषि, शिक्षा, राष्ट्रीय राजमार्ग, आरडब्ल्यूडी, ट्यूबवेल, सिंचाई, लघु सिंचाई, पुलिस विभाग को 10-10 हजार, वन पंचायत को आठ हजार, जल संस्थान, मंडी समिति, लोनिवि चंपावत और लोहाघाट, पीएमजीएसवाई चंपावत एवं लोहाघाट को पांच-पांच हजार, भेषज को तीन हजार, स्वजल को दो हजार, जल निगम, पालिका एवं नगर पंचायत को एक-एक हजार पौध लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में जिले में विभिन्न प्रजाति के कुल छह लाख 50 हजार पौधे उपलब्ध हैं। इस पर डीएम ने वन विभाग एवं उद्यान विभाग को लक्ष्य के अनुसार शेष पौधों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को किस व्यक्ति ने कितने पौधे लगाए गए उसके फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी केएस बिष्ट, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, शिप्रा जोशी, जिला विकास अधिकारी एसके पंत, मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती, खंड विकास अधिकारी चंपावत कमल किशोर पांडेय, पाटी डा.अमित ममगई, अधिशासी अभियंता जल संस्थान बिलाल यूनुस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed