फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hand pumps, streams and streams are quenching the thirst of the people of Lohaghat city.

Champawat News: लोहाघाट नगर के लोगों की प्यास बुझा रहे हैं हैंडपंप, नौले और धारे

Tue, 21 May 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 21 May 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hand pumps, streams and streams are quenching the thirst of the people of Lohaghat city.
लोहाघाट में नर्सरी गधेरे में पानी भरने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन


लोहाघाट (चंपावत)। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट दिनोंदिन गहराता जा रहा है। लंबे समय से क्षेत्र में अच्छी बारिश न होने से स्रोतों के पानी में 60 फीसदी से अधिक की कमी आ गई है। नगर में मांग के अनुरूप मात्र 21 फीसदी ही पानी मिल पा रहा है।

इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि जल संस्थान टैंकर, पिकअप के जरिये नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल का वितरण किया जा रहा है लेकिन यह व्यवस्था फिलहाल नाकाफी साबित हो रही है। परेशान लोग नौले, धारों और गधेरों से पानी ढोकर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन





लोहाघाट नगर में प्रतिदिन 2160 केएल पानी की जरूरत है। इसके सापेक्ष नगर के लिए बनी चार योजनाओं से मात्र 430 केएल और वाहनों के जरिये 40 केएल कुल 470 केएल ही पानी मिल पा रहा है। नगर में लोगों को तीसरे और चौथे दिन पानी मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूरी में लोगों की निर्भरता हैंडपंप, नौले और धारों पर टिक गई है। जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि लोगों की दिक्कतों को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में टैंकर और पिकअप के जरिये पानी का वितरण किया जा रहा है।








नर्सरी धारा सूखा तो अक्कल में पानी कम



लोहाघाट। गर्मी का आलम यह है कि वर्षों से लोगों की प्यास बुझाने वाला नर्सरी धारा सूख चुका है। वहीं अक्कल धारे के पानी में भी काफी गिरावट आ गई है। नगर के लोगोंं सहित यहां से गुजरने वाले पर्यटक, राहगीर भी इन्हीं धारों से पानी भरकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। बारिश न होने से लोहावती नदी का जल स्तर भी काफी कम हो गया है। लोहावती नदी एक गंदे नाले में तब्दील हो गई है। इसमें लोहाघाट नगर का दूषित पानी प्रवाहित हो रहा है। संवाद







हर घर जल मिशन का लाभ न मिलने से भड़के ग्रामीण







टनकपुर (चंपावत)। हर घर जल योजना का लाभ न मिल पाने से आक्रोशित ग्राम सभा ज्ञानखेड़ा के ग्रामीणों ने जल संस्थान कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सहायक अभियंता को संबोधित ज्ञापन सौंपकर तत्काल पेयजल योजना को समय से पूर्ण कराने की मांग उठाई।





मंगलवार को ज्ञानखेड़ा के अनेक ग्रामीण जल संस्थान कार्यालय आ धमके। ग्रामीणों ने कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया है कि क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता सेठी, ग्राम प्रधान नरी राम, हरिओम सेठी आदि ने कहा है कि ग्राम सभा में हर घर जल हर घर नल योजना का कार्य समय पर पूरा न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

केवल नलों के कनेक्शन देकर कार्य छोड़ दिया गया है। अभी तक विभाग की ओर से नई मोटर भी नहीं लगाई गई है। इससे ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन देने वालों में दीपक पचौली, सुभाष चंद, हरीश चंद, हिमांशु उप्रेती, गौरव भट्ट आदि शामिल रहे। संवाद







थ्वालखेड़ा के ग्रामीणों ने सीएम कैंप कार्यालय में सौंपा ज्ञापन



टनकपुर (चंपावत)। थ्वालखेड़ा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री और डीएम को ज्ञापन भेजकर हर घर जल योजना का ग्रामीणों को लाभ दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि जल संस्थान की ओर से दो वर्ष पहले गांव के लिए पंप हाउस बनाया गया लेकिन अभी तक पंप को संचालित नहीं किया गया है।


इससे कई परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी में हैंडपंप भी सूख रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान दीपा बोहरा, समाजसेवी सुंदर सिंह बोहरा, भैरव दत्त, पूजा जोशी, रेखा, जानकी, माया जोशी, खीमा, किशन सिंह आदि अनेक ग्रामीण शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed