फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hamala in Banbasa

राहत चेक वितरण में एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hamala in Banbasa
चंपावत के खेतीखान में आपदा में पड़ोसी की मदद के दौरान चोटिल हुए देवेंद्र ओली। - फोटो : CHAMPAWAT
बनबसा (चंपावत)। प्रशासन की ओर से राहत कोष के चेक बांटते समय दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान धारदार हथियार से हुए हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बेमौसम वर्षा से प्राकृतिक आपदा आ गई थी। इससे हुए नुकसान की भरपाई के लिए आजकल प्रशासन पीड़ितों को मुआवजे के रूप में राहत कोष से मिले चेक बांट रहा है। इसके लिए छीनीगोठ में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग का दल सोमवार को ग्राम प्रधान की मौजूदगी में चेक बांट रहा था।
विज्ञापन

इसी बीच मुआवजा न मिलने से नाराज कुछ लोग शोर मचाते हुए वहां पहुंचे। इस पर हुई कहासुनी में किसी ने धारदार हथियार से राजेश कुमार के हाथ पर वार कर दिया।
इससे वह घायल हो गया। उसके कोतवाली में तहरीर देकर तीन-चार लोगों पर हमले का आरोप लगाया। दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाया गया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इसलिए कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपदा में पड़ोसी की मदद के बजाय खुद चोटिल हो गए
चंपावत। खेतीखान क्षेत्र के गोशनी में आपदा प्रभावित पड़ोसी की मदद के लिए पहुंचा एक ग्रामीण गंभीर रूप से चोटिल हो गया। गोशनी गांव में दीपक ओली के मकान के आगे का हिस्सा भूस्खलन के कारण गिर गया था। ऐसे में उन्होंने अपने पड़ोसी देवेंद्र ओली को मदद के लिए बुलाया, लेकिन बचाव कार्य के दौरान फिसल कर देवेंद्र खुद गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उनकी तीन पसलियां टूट गईं हैं। उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed