{"_id":"61784b7061c67248c678d300","slug":"hamala-in-banbasa-tanakpur-news-hld4427179134","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत चेक वितरण में एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत चेक वितरण में एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन
चंपावत के खेतीखान में आपदा में पड़ोसी की मदद के दौरान चोटिल हुए देवेंद्र ओली।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। प्रशासन की ओर से राहत कोष के चेक बांटते समय दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान धारदार हथियार से हुए हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया।
पिछले दिनों हुई बेमौसम वर्षा से प्राकृतिक आपदा आ गई थी। इससे हुए नुकसान की भरपाई के लिए आजकल प्रशासन पीड़ितों को मुआवजे के रूप में राहत कोष से मिले चेक बांट रहा है। इसके लिए छीनीगोठ में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग का दल सोमवार को ग्राम प्रधान की मौजूदगी में चेक बांट रहा था।
इसी बीच मुआवजा न मिलने से नाराज कुछ लोग शोर मचाते हुए वहां पहुंचे। इस पर हुई कहासुनी में किसी ने धारदार हथियार से राजेश कुमार के हाथ पर वार कर दिया।
इससे वह घायल हो गया। उसके कोतवाली में तहरीर देकर तीन-चार लोगों पर हमले का आरोप लगाया। दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाया गया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इसलिए कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
आपदा में पड़ोसी की मदद के बजाय खुद चोटिल हो गए
चंपावत। खेतीखान क्षेत्र के गोशनी में आपदा प्रभावित पड़ोसी की मदद के लिए पहुंचा एक ग्रामीण गंभीर रूप से चोटिल हो गया। गोशनी गांव में दीपक ओली के मकान के आगे का हिस्सा भूस्खलन के कारण गिर गया था। ऐसे में उन्होंने अपने पड़ोसी देवेंद्र ओली को मदद के लिए बुलाया, लेकिन बचाव कार्य के दौरान फिसल कर देवेंद्र खुद गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उनकी तीन पसलियां टूट गईं हैं। उनका उपचार चल रहा है।