फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Half the population ensured full participation

Champawat News: आधी आबादी ने सुनिश्चित की पूरी भागीदारी

Sat, 25 Jan 2025 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 25 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Half the population ensured full participation
काशीपुर/बाजपुर। क्षेत्र में निकाय चुनाव में कहीं महिलाओं ने वोटिंग में मारी बाजी तो कहीं पुरुष रहे आगे। काशीपुर में 154886 मतदाताओं में से 51427 महिला और 52184 पुरुष मतदाताओं ने अपने मतों का इस्तेमाल किया है। केलाखेड़ा में 2954 पुरुष मतदाताओं को 3548 महिलाओं ने मतदान करके पीछे छोड़ दिया। इसी प्रकार जसपुर में पुरुष 17748 मतदाताओं के सामने 18358 महिलाओं ने मतदान किया। महुआखेड़ा गंज में भी महिलाएं मतदान में आगे रहीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रदेश में निकाय चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर महिलाओं और पुरुषों ने इस लोकतंत्र के त्योहार में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। ऐसे में कहीं महिलाएं तो कहीं पुरुष वोटिंग में आगे नजर आए। काशीपुर में महिलाओं के मुकाबले पुरुष मतदाताओं ने बड़ी संख्या में वोट किया। केलाखेड़ा में महिलाएं तो बाजपुर में पुरुष आगे रहे। इसी प्रकार सुल्तानपुर पट्टी में पुरुषों ने मतदान में खासा रुचि दिखाई।
विज्ञापन

नगर पंचायत केलाखेड़ा में कुल मतदाता 9147 हैं, जिसमें 6502 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 3548 महिलाएं शामिल हैं। बाजपुर नगर पालिका में 19487 लोगों ने मतदान किया, जिसमें 9714 महिलाओं और 9771 पुरुष मतदाता शामिल हैं। जसपुर में पुरुष 17748 मतदाताओं के सामने 18358 महिलाओं ने मतदान किया। महुआखेड़ा गंज में भी 2684 महिलाओं और 2470 पुरुषों ने मतदान किया। इसी प्रकार सुल्तानपुर पट्टी नगर पंचायत में 3663 महिलाओं और 3903 पुरुषों ने मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed