{"_id":"65c26f9cda4164613e0ab378","slug":"guerrillas-staged-strike-demanding-jobs-and-pension-champawat-news-c-229-1-shld1009-105231-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नौकरी, पेंशन की मांग पर गुरिल्लों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नौकरी, पेंशन की मांग पर गुरिल्लों ने दिया धरना
Tue, 06 Feb 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 06 Feb 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
नौकरी, पेंशन आदि मांगों को लेकर लोहाघाट में धरना देते गुरिल्ले। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। नौकरी, पेंशन और आश्रित हित लाभ की मांग को लेकर गुरिल्लों का धरना नवें दिन भी जारी रहा।
मंगलवार को गांधी चौक पर क्रमिक अनशन पर बैठे धीरज पुनेठा के साथ गुरिल्लों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार लिखित रूप से उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन नहीं देती तब तक वे धरने पर बैठे रहेंगे। गुरिल्ला संगठन के जिलाध्यक्ष ललित बगौली ने कहा कि 17 साल से गुरिल्ले नौकरी, पेंशन और आश्रित हित लाभ की मांग कर रहे हैं। कोर्ट ने भी उनके हक में फैसला दिया है लेकिन सरकार उनके हक को नहीं दे रही है। इस मौके पर भगवत पांडेय, अमर राम, रेवती देवी, विमला पाटनी, पदमा देवी, लक्ष्मी देवी, शांति देवी, चंचला देवी, कलावती देवी, गंगा राम, ललित गहतोड़ी, भुवन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद