फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Government's green signal for the demolition of Purnagiri's TRH

Champawat News: पूर्णागिरि के टीआरएच को ध्वस्तीकरण को शासन की हरी झंडी

Wed, 02 Aug 2023 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 02 Aug 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Government's green signal for the demolition of Purnagiri's TRH
पूर्णागिरि धाम का यह टीआरएच अब ध्वस्त होगा। संवाद
पूर्णागिरि धाम/चंपावत। मां पूर्णागिरि धाम में भैरव मंदिर के पास के टीआरएच (पर्यटक आवास गृह) के ध्वस्तीकरण के प्रस्ताव को एक बार खाजिर करने के बाद शासन ने अब हरी झंडी दे दी है। इस साल अप्रैल में शासन ने प्रस्ताव को अनौचित्यपूर्ण बताते हुए खारिज कर दिया था। नए प्रस्ताव के बाद शासन ने पुराने आदेश में संशोधन करते हुए मंजूरी दे दी है। अपर सचिव डॉ. पूजा गर्ब्याल ने शासन की ओर से आदेश जारी किया है। टीआरएच की इमारत के पुराने होने के अलावा पूर्णागिरि क्षेत्र में सरकारी जमीन की कमी के मद्देनजर इस जगह पर पार्किंग, स्वास्थ्य और आवासों निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि धाम में भैरव मंदिर के पास टुन्नास में जनवरी 1987 में 30 लाख रुपये से 72 शैयाओं का पर्यटक आवास गृह बनाया गया था। कुमाऊं मंडल विकास निगम का यह आवास गृह काफी समय से 4.21 लाख रुपये वार्षिक किराये पर दिया गया था। भवन की खराब हालत होने से पर्यटन विभाग ने 2022 में इसे ध्वस्त करने का प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इस साल 28 अप्रैल को ध्वस्त करने के औचित्य पर सवाल उठाते हुए प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। धाम की जरूरत को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से इसके औचित्य को बताते हुए दोबारा प्रस्ताव भेजा गया था।, इसे अब शासन ने मंजूरी दे दी है। संवाद
विज्ञापन

बाक्स
पार्किंग, आवास गृह और अस्पताल का था प्रस्ताव
चंपावत। पूर्णागिरि पर्यटक आवास गृह के जर्जर होने के अलावा पूर्णागरि क्षेत्र की 90 प्रतिशत से अधिक जमीन वन भूमि होने की वजह से इस प्रस्ताव को भेजा गया था। टीआरएच को ध्वस्त कर बहुमंजिला भवन बनाए जाने का प्रस्ताव है। निचले हिस्से में 250 कार की पार्किंग के अलावा ऊपरी मंजिल में आवास गृह और सबसे ऊपर अस्पताल प्रस्तावित किया गया था। इसके लिए 4.95 करोड़ रुपये की डीपीआर भी भेजी जा चुकी है। पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी का कहना है कि इस प्रस्ताव के स्वीकृत होने से धाम में सुविधाओं का विस्तार होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पूर्णागिरि पर्यटक आवास गृह भवन को ध्वस्त करते हुए नव निर्माण की शासन ने अनुमति दे दी है। शासन की इजाजत के बाद टीआरएच को तोड़ पूर्णागिरि में सुविधाओं के विस्तार के लिए पार्किंग, आवास गृह और स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा।
अरविंद गौड़, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed