फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Good news: youth built a one kilometer long road in lockdown

अच्छी खबर : नौजवानों ने लॉकडाउन में बना डाली एक किलोमीटर लंबी सड़क

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
Good news: youth built a one kilometer long road in lockdown
चंपावत के सौंज गांव में श्रमदान से सडक़ बनाते युवा। - फोटो : AMAR UJALA
सतीश जोशी सत्तू (संवाद), चंपावत। कोरोना महामारी के चलते लागू लॉकडाउन का सदुपयोग करते हुए जिला मुख्यालय से लगे सौंज गांव के 11 युवाओं की टीम ने अपने गांव तक एक किमी सड़क खुद ही तैयार कर डाली। जीआईसी तामली के शिक्षक इंदुवर जोशी की प्रेरणा से लॉकडाउन अवधि में गांव के युवा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए श्रमदान में जुट गए। युवाओं ने घटोत्कच मंदिर के पास से पैदल रास्ते का चौड़ीकरण कर उसे सड़क में तब्दील कर दिया है।
विज्ञापन
नजदीकी गांव होने के बाद भी सौंज अब तक सड़क संपर्क से वंचित था, लेकिन युवाओं की मेहनत रंग लाई और गांव में पहली बार दोपहिया वाहन पहुंचने लगे हैं। युवाओं ने जो सड़क तैयार की है, उसमें करीब 500 मिट्टी भरे कट्टों से एक अस्थाई पुलिया का भी निर्माण किया गया है। भविष्य में पुलिया पक्की होते ही चौपहिया वाहन भी गांव तक आसानी से पहुंच जाएंगे। युवाओं ने बताया कि यह सड़क भविष्य में हिडिंबा मंदिर तक जाएगी। इससे आने वाले दिनों में घटोत्कच बाबा के दर्शन करने वाले लोग मंदिर तक आसानी से जा पाएंगे। इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने युवाओं के प्रयास को रचनात्मकता की मिसाल बताया है। -:: श्रमदान करने वाली टीम में ये रहे शामिल::- चंपावत। सौंज गांव में सड़क बनाने वालों में शिक्षक इंदुवर जोशी के अलावा प्रदीप बिष्ट, नीरज बिष्ट, तिलक जोशी, मनोज जोशी, ललित मोहन जोशी, कौस्तुबानंद बिष्ट, चंद्रशेखर बिष्ट, सुरेश बिष्ट, पंकज बिष्ट व गिरीश बिष्ट शामिल हैं। युवाओं को परिजनों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। युवाओं का अगला लक्ष्य गांव की पेयजल समस्या दूर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed