फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Girl child's birthday celebrated in Kimatoli

किमतोली में मनाया गया बालिका जन्मोत्सव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Girl child's birthday celebrated in Kimatoli
लोहाघाट किमतोली में कन्या जन्मोत्सव के दौरान कन्याओं को उपहार देती बाल विकास विभाग की अधिकारी। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बाल विकास विभाग की ओर से न्याय पंचायत किमतोली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कन्या जन्मोत्सव और महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभाग की ओर से सभी बेटियों और महिलाओं को उपहार दिए गए।
विज्ञापन

किमतोली में क्षेत्रीय पर्यवेक्षक कुसुम कोहली के संचालन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सरिता अधिकारी ने किया। कार्यक्रम के दौरान गुड़िया, दीपा, ममता, माया, ज्योति, पूजा, हेमा आदि बेटियों का जन्मोत्सव मनाया गया। ज्योति, सिमरन, ममता, रेखा, ज्योति, दीपा, मनीषा, गीता, माया देवी की गोद भराई की गई। सुपरवाइजर कुसुम ने महिलाओं को बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि महिला के प्रथम बार गर्भधारण करने पर मातृवंदना योजना में पांच हजार रुपये की राशि किस्तों में दी जाती है। उन्होंने गौरा देवी कन्याधन आदि योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को स्थानीय जैविक सब्जियां अधिक खाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उर्मिला देवी, मंजू देवी, पूजा देवी, आशा, पुष्पा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed