फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Gave information about the application of IoT to engineering students

Champawat News: इंजीनियरिंग के छात्रों को दी आईओटी के अनुप्रयोग की जानकारी

Tue, 12 Sep 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 12 Sep 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Gave information about the application of IoT to engineering students
दो दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभागी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राएं। स्रोत- कॉलेज
टनकपुर (चंपावत)। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में वर्चुअल रियलिटी और आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें विशेषज्ञों ने आईओटी के अनुप्रयोग पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र देहरादून की ओर से प्रायोजित कार्यशाला में टेक्नो हब लेबेारेटरीज के विशेषज्ञों से छात्र-छात्राओं ने हैंड्स ऑन एक्टिविटी के तहत वर्चुअल रियलिटी और वीआर खेलों में अद्वितीय अनुभव प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके अलावा, वर्चुअल माध्यम से बाबा केदारनाथ के दर्शन करने का अनुभव भी शामिल था। कार्यशाला में क्विज़ के माध्यम से छात्रों के ज्ञान का मूल्यांकन किया गया। विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन कार्यक्रम समन्वयक कंप्यूटर विज्ञान विभाग के प्रोफेसर नरेश टम्टा, छात्र आयुष बिजलवान रुद्रांश जोशी उत्तम तिवारी ने किया। कॉलेज के निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि कार्यशाला के माध्यम से छात्रों को तकनीकी उन्नति के साथ-साथ एक यादगार अनुभव और भविष्य की ओर कदम आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। कार्यशाला में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed