फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fury over non-payment of bills

सेवानिवृत्त कर्मियों के देयकों का भुगतान न होने पर रोष

Wed, 16 Dec 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Wed, 16 Dec 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन

गर्वमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाईजेशन की बैठक में सेवानिवृत्त कर्मियों के देयकों का भुगतान न करने के मुद्दे छाए रहे। जिलाध्यक्ष हयात सिंह तड़ागी की अध्यक्षता एवं महामंत्री बची सिंह रावत के संचालन में हुई बैठक में एडीओ पंचायत के पद से सेवानिवृत्त हुए रमेश चंद्र शर्मा का कहना था कि वह फरवरी 2015 में सेवानिवृत्त हो गए थे, लेकिन विभाग ने अब तक न तो पेंशन स्वीकृत की है, और न ही उन्हें ग्रेज्युटी, जीपीएफ, राशिकरण, एलआईसी का ही भुगतान किया गया है। वहीं सेवाकाल के दौरान जूनियर हाईस्कूल चूलागांव के प्रधानाध्यापक दीवानी राम की 11 अगस्त 2015 को मृत्यु हो गई थी, जिनकी पारिवारिक पेंशन अब तक स्वीकृत न होने से परिवार के सामने भरण पोषण की समस्या पैदा हो गई है।

विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय सकदेना से सेवानिवृत्त हुए महेश चंद्र सकलानी का कहना था कि उनकी जीपीएफ की राशि को विभाग ने भोखड़ा के सहायक अध्यापक महेश चंद्र जोशी के खाते में जमा कर दिया। आर्गनाईजेशन ने सभी विभागाध्यक्षों से अविलंब उनके कर्मियों के देयकों का भुगतान करने की मांग की। ऐसा न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में पेंशनरों का कहना था कि उन्हें 65 वर्ष की आयु से पेंशन में पांच फीसदी, 70 वर्ष से 10 फीसदी, 75 वर्ष से 20 फीसदी, 80 वर्ष तक 25 फीसदी एवं 80 वर्ष से अधिक पर 100 फीसदी अतिरिक्त पेंशन स्वीकृत की जाए।
विज्ञापन


बैठक में लक्ष्मण लाल वर्मा, जेसी सक्टा, बीडी राय, मनोरथ जोशी, श्याम ढेक, भगवान सामंत, रमेश मुरारी, एलडी उप्रेती, केएन जोशी, केडी गड़कोटी, एलडी सुतेड़ी, डीएन तिवारी, पद्मादत्त, प्रताप बिष्ट, दीवान तड़ागी, माधो सिंह अधिकारी, जगराज देउपा, बीडी भट्ट आदि ने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed