फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   From the hill to the valley, the BJP is heavily

पहाड़ से तराई तक भाजपा रही भारी

Sun, 12 Mar 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 12 Mar 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने वाली भाजपा ने चंपावत विधानसभा सीट में भी मोदी मैजिक का चमत्कारिक प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


पहाड़ और मैदान के तराई में बंटी विधानसभा सीट में पार्टी वोटों में सेंधमारी करने में कामयाब रही। जबकि कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल अपने पैतृक गृहक्षेत्र के अलावा गढ़ माने जाने वाले तराई क्षेत्र में जनाधार बचाने में असफल रहे।

मैदानी क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं ने भी खुलकर भाजपा के पक्ष में मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी को सर्वाधिक वोट प्राथमिक विद्यालय टनकपुर पोलिंग बूथ से मिले।
विज्ञापन


उन्हें यहां पड़े कुल 869 वोटों में से 703 वोट हासिल हुए, जबकि जीजीआईसी टनकपुर कक्ष संख्या दो पड़े 924 वोटों में कैलाश को 681 वोट पड़े। वन विश्राम गृह टनकपुर कक्ष संख्या चार में 902 वोटों में से भाजपा को 573, प्राथमिक विद्यालय आमबाग कक्ष संख्या दो में 724 में से भाजपा को 509, नायकगोठ कक्ष संख्या दो 693 में से 520, गैड़ाखाली कक्ष संख्या एक में 734 में से 528, उचौलीगोठ में 689 में से 514, सैलानीगोठ कक्ष संख्या एक में 683 में 502, भजनपुर कक्ष संख्या दो में 790 में से 572, चंदनी में 686 में से 514, खर्ककार्की कक्ष दो में 782 में से 510 वोट भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जिन पोलिंग बूथों में भारी बढ़त मिली थी वह इस विधानसभा चुनाव में कायम नहीं रह सकी। पिछले चुनाव में कांग्रेस को पर्वतीय इलाके के साथ ही मैदानी क्षेत्र में भी जमकर वोट मिले थे।


कांग्रेस को टनकपुर में 943 में से 533, छीनीगोठ में 604 में से 418, मनिहारगोठ एक में 642 में से 339, दो में 738 में 497, दयारतोली में 416 में से 337, पल्सों में 552 में से 300 वोट कांग्रेस के पक्ष में गए थे, लेकिन इस बार स्थिति उलट रही। इस दफा टनकपुर में 924 में से कांग्रेस को 227, छीनीगोठ में 741 में से 246, मनिहारगोठ एक में 824 में से 445, दो में 950 में से 618, दयारतोली में 428 में से 199, पल्सों में 318 में से 178 वोट ही कांग्रेस के पक्ष में गए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed