फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Former soldier's house robbed in Banbasa, jewellery and other belongings stolen

Champawat News: बनबसा में पूर्व सैनिक के घर डाका, जेवर और सामान लूट ले गए

Sat, 15 Nov 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 15 Nov 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Former soldier's house robbed in Banbasa, jewellery and other belongings stolen
बनबसा में पीड़ित पूर्व सैनिक से जानकारी लेती पुलिस। स्रोत : पुलिस
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के गढ़ीगोठ क्षेत्र में शुक्रवार की आधी रात पूर्व सैनिक के घर में सात-आठ बदमाशों ने धारदार हथियारों के बल पर डकैती डाली। उन्होंने घर में रह रहे दंपती को पीटकर अधमरा कर दिया। होश में आने उन्होंने घटना के बारे में पड़ोसियों को बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हमले में घायल हुए सदस्यों का इलाज कराकर घर को सील कर दिया गया है जिसके चलते पीड़ित परिवार ने पड़ोस में रिश्तेदारों के यहां शरण ली है। इलाके में इस तरह की घटना पहली बार हुई है। इससे क्षेत्रवासी दहशत में हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गढ़ीगोठ के लटाखल्ला गांव निवासी पूर्व सैनिक भीम सिंह गोवाड़ी (63) और उनकी पत्नी सरस्वती देवी बीती रात्रि घर में सोए हुए थे। मध्यरात्रि करीब साढ़े 12 बजे सात-आठ लोग चेहरा ढककर आए। उन्होंने घर का दरवाजा तोड़कर दंपती पर हथियारों से हमला कर दिया। बदमाश महिला के पहने हुए गहने उतार ले गए। घर के अंदर का सामान भी ले गए हैं। पीड़ित परिवार ने ने करीब दो लाख रुपये का सामान लूटे जाने की बात कही है।
विज्ञापन


वारदात का पता लगाने के लिए पुलिस खोजी कुत्तों की भी मदद ले रही है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। सीओ वंदना वर्मा, टनकपुर कोतवाल चेतन सिंह रावत, एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम भी लुटेरों के बारे में पता लगाने में जुटी है। घटनास्थल नेपाल सीमा पर होने से अंदेशा लगाया जा रहा है कि इसे अंजाम देने वालों में नेपाली अपराधियों के अलावा बाहरी लोगों का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुलासे के लिए 16 सदस्यीय टीम गठित

गढ़ीगोठ में हुई डकैती को एसपी अजय गणपति ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने घटना का जल्द खुलासा करने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की 16 सदस्यीय टीम गठित की है। इसकी जिम्मेदारी एसओजी को दी गई है।

गांव में बिना आईडी के आने वालों पर लगे प्रतिबंध
ग्रामीणों ने मांग की है कि चादर आदि बेचने के लिए फेरी लगाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर होनी चाहिए। गांव में बिना आईडी के बाहरी लोगों के आने पर भी प्रतिबंध लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed