फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Former chief Lamgadia neither won himself nor could his family get any member elected

Champawat News: पूर्व प्रमुख लमगड़िया न खुद जीते न परिवार किसी सदस्य को जिता पाए

Fri, 01 Aug 2025 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 01 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Former chief Lamgadia neither won himself nor could his family get any member elected
पाटी ( चंपावत)। पाटी ब्लाॅक के पूर्व प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया क्षेत्र पंचायत सदस्य की पांच सीटों पर हार गए हैं। लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने चौड़ागूठ, पुत्र उदित लमगड़िया ने सिल्योडी गूंठ, बहू दीक्षा लमगड़िया ने देवीधुरा, भतीजा अमित लमगड़िया ने तिमलागूंठ और बहू संगीता लमगड़िया ने बनौली से क्षेत्र पंचायत सदस्य की दावेदारी की थी। दिग्गज नेताओं में शुमार लमगड़िया खुद तो हारे ही परिवार के अन्य किसी भी सदस्य नहीं जिता पाए।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सीट चौड़ागूठ से खीम राम ने दिग्गज नेता लक्ष्मण सिंह लमगड़िया को हरा कर विजय प्राप्त की। खीम राम को 283 मत मिले। लमगड़िया को 161, तीसरी प्रतिद्वंद्वी जीवंती को 125 मत मिले। सिल्योड़ीगूंठ क्षेत्र पंचायत सीट से लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की पुत्र वधू गायत्री अधिकारी ने लमगड़िया के पुत्र उदित लमगड़िया को हराया। गायत्री को 218, उदित को 169, पंकज भट्ट को 144 और नीरज मेहरा को एक मत मिला। क्षेत्र पंचायत देवीधुरा से चंपा देवी ने 308 मत प्राप्त कर दीक्षा लमगड़िया को हराया। दीक्षा को 195 मत मिले। तीसरी प्रत्याशी शांति देवी को 66 मत पड़े। क्षेपं सीट तिमलागूंठ से बसंत बल्लभ जोशी ने 376 मत प्राप्त कर अमित लमगड़िया को हराया। अमित को 310 मत मिले। बनौली से भगवती देवी ने 313 मत प्राप्त करके संगीता लमगड़िया को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed