फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Forest residents are threatened as soon as the elections are over

Champawat News: चुनाव खत्म होते ही वनराजियों को डराया धमकाया जाता है

Fri, 18 Jul 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 18 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Forest residents are threatened as soon as the elections are over
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि तहसील के दूरस्थ ग्राम खिरद्वारी के वनराजि जनजाति के ग्रामीणों ने प्रशासन से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसडीएम आकाश जोशी को ज्ञापन देकर कहा कि उन्हें अक्सर चुनाव समाप्त होने के बाद धमकाया जाता है। इससे मतदाता भयभीत रहते हैं।
विज्ञापन

एसडीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत पोथ के वनराजि जनजाति की बस्ती खिरद्वारी में करीब 40 परिवार निवास करते हैं। जनजाति के मतदाताओं की संख्या करीब 95 है। जनजाति के परिवारों और मतदाताओं की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। 28 जुलाई को प्राइमरी पाठशाला खिरद्वारी के मतदान केंद्र में वोट पड़ने हैं। आरोप लगाया कि चुनाव के बाद जनजाति के मतदाताओं को डराया धमकाया और परेशान किया जाता है। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए शांति व्यवस्था बनाने रखने के लिए समुचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई। ज्ञापन देने वालों में गोविंद सिंह, फतेह सिंह, खीम, हीरा देवी, प्रतिमा देवी, सुनीता देवी, लक्ष्मी देवी, जीत सिंह, चंदन सिंह, सरस्वती देवी, सोबन सिंह, चंदा देवी, खीम सिंह, जय सिंह आदि शामिल रहे। एसडीएम जोशी ने उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed