फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Five thousand devotees bowed their heads in the court of Maa Purnagiri

Champawat News: पांच हजार श्रद्धालुओं ने मां पूर्णागिरि के दरबार में शीश नवाए

Mon, 02 Mar 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 02 Mar 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Five thousand devotees bowed their heads in the court of Maa Purnagiri
पूर्णागिरि (चंपावत)। विश्व प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले के चौथे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ा। सुबह से ही मुख्य मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे पूरा क्षेत्र जय माता दी के जयकारों से गुंजायमान रहा। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, करीब 5000 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


इस वर्ष होली से पहले मेला शुरू होने के कारण स्थानीय पुजारियों और धर्मशाला स्वामियों में विशेष उत्साह है। पुजारी प्रमोद और शंकर तिवारी ने बताया कि समय से पूर्व रौनक बढ़ने से पर्यटन व्यवसाय को भी गति मिल रही है। वहीं, प्रशासन ने होली के बाद संभावित भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। जिले के बाहर से पुलिस बल पहुंचना शुरू हो गया है ताकि सुगम दर्शन सुनिश्चित किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed